दिल्ली में सुबह मौसम साफ

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।

आईएमडी के मुताबिक, “सुबह आसमान साफ रहा।”

दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 65 प्रतिशत दर्ज की गई।

आईएमडी के मुताबिक, “दिन शुष्क होते जा रहे हैं। हवा में थोड़ी बहुत नमी है।”

दिल्ली में एक दिन पहले यानी बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493