नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह मौसम सुहावना रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक,”आज सुबह में आंशिक बदली छाई रहेगी।”
अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 100 फीसदी दर्ज की गई।
दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath