नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई क्षेत्रों में सोमवार सुबह मौसम सुहावना रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आज मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि, हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।”
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath