नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह मौसम सुहावना रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह मौसम सुहावना रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह की तरह दिनभर आसमान साफ रहेगा।”
अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 53 फीसदी दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 33.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath