नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली में शनिवार सुबह मौसम सुहावना रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली में शनिवार सुबह मौसम सुहावना रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
शहर में बीते 24 घंटों के दौरान 15.9 मिलीमीटर बारिश हुई।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी के मुताबिक, “दिन में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।”
सुबह 8.30 बजे 88 फीसदी आद्र्ता दर्ज हुई।
राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath