दिल्ली में सुबह सुहावना मौसम

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह मौसम सुहावना रहा और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह मौसम सुहावना रहा और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

राजधानी का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, “राष्ट्रीय राजधानी में सुबह मौसम साफ रहा। दिन में मौसम सुहावना रहेगा।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 92 प्रतिशत दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493