नई दिल्ली, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह मौसम सुहावना है और बदली छाई हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज दिनभर आसमान में बदली छाई रहेगी। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।”
आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 86 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
राजधानी में गुरुवार को औसत 5.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath