नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह हल्का कुहासा छाया रहा और यहां का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है।
मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह हल्के कुहासे के साथ दिनभर आसमान साफ रहेगा।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 96 प्रतिशत दर्ज किया गया।
इससे एक दिन पहले, सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath