दिल्ली में सुबह हल्का कुहासा

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह हल्का कुहासा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूवार्नुमान है कि दिन में मौसम साफ रहेगा।

राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आज सुबह कुहासा था। दिन में आसमान साफ रहेगा।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज किया गया।

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493