दिल्ली में सुबह हल्का कुहासा

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह हल्का कुहासा छाया रहा और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह हल्का कुहासा छाया रहा और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह हल्के कुहासे के साथ दिनभर आसमान साफ रहेगा।”

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आर्द्रता का स्तर 88 प्रतिशत दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493