दिल्ली में सुबह हल्का कुहासा

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह हल्के कोहरे के साथ ठंड है। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, “आज दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 92 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं, दृश्यता 1,000 मीटर रही।

दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493