नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह हल्का कुहासा छाया रहा और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह कुहासे के साथ आमतौर पर दिनभर आसमान साफ रहेगा।”
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 84 प्रतिशत दर्ज किया गया।
दिन का अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
वहीं, एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक-एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath