नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा।
वहीं, एक दिन पहले यानी मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 15.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath