नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह हल्की धुंध छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम का सामान्य तापमान है।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बाद में दिनभर आसमान साफ रहने की संभावना है।”
मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 92 प्रतिशत और दृश्यता 400 मीटर रही।
एक दिन पहले दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 24.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath