दिल्ली में सुबह हल्की धुंध का असर

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह हल्की धुंध का असर दिखाई दिया और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह हल्की धुंध का असर दिखाई दिया और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में आमतौर पर आसमान साफ रहने की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, “दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 83 प्रतिशत दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में कहीं बारिश दर्ज नहीं की गई।

वहीं, एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493