Sunday , 19 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » दिल्ली में सुहावनी सुबह

दिल्ली में सुहावनी सुबह

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह सुहावनी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 12.6 डिग्री सेल्यिसस दर्ज हुआ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह के समय शहर में हल्का कोहरा छाया रहा। बारिश की संभावना के बिना दिन के साफ रहने की उम्मीद है।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 79 फीसदी दर्ज हुआ।

अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 26.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

दिल्ली में सुहावनी सुबह Reviewed by on . नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह सुहावनी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 12.6 डिग्री सेल्यिसस दर्ज हुआ। भा नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह सुहावनी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 12.6 डिग्री सेल्यिसस दर्ज हुआ। भा Rating:
scroll to top