नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से हरियाणा के कर्नाल को जाने वाले बाईपास मार्ग के किनारे एक सूनसान जगह पर 42 वर्षीय सैनिक का शव मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि एक राहगीर ने जम्मू एवं कश्मीर के राजेंद्रपुरा निवासी सैनिक सुभाष चंद्र की लाश देखी और मंगलवार दोपहर के करीब पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने अंत्य परीक्षण के लिए शव बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेज दिया है। मौत की वजह के लिए हमें अभी पोस्टमार्टम रपट का इंतजार है।”
उन्होंने आगे कहा, “भारतीय सेना में सेवारत सुभाष चंद्र की नियुक्ति दिल्ली में ही थी। चिकित्सकों ने कहा है कि शव पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं हैं।”
dharmpath.com dharmpath