दिल्ली में सोमवार सुबह कोहरा

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आसमान दिनभर साफ रहेगा।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

शहर के कुछ इलाकों में मामूली बूंदाबादी हुई, जिसे दर्ज नहीं किया जा सका।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493