नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह गर्म रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं और दिन में बारिश की संभावना नहीं है।
उन्होंने कहा, “आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 59 प्रतिशत रहा।”
वहीं, एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath