नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। राजधानी में सोमवार सुबह रिमझिम बारिश हुई। यहां का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। राजधानी में सोमवार सुबह रिमझिम बारिश हुई। यहां का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शाम को गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आमतौर पर दिन भर बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।”
दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
शहर में 1.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 89 प्रतिशत दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath