दिल्ली में हथियारों का तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने हथियारों के तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 27 उच्च गुणवत्ता वाले पिस्तौल बरामद किए हैं।

पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी की पहचान 50 वर्षीय राम सिंह के रूप में हुई है। वह मध्य प्रदेश के खरगोन जिले का रहने वाला है। उसे दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा की एक टीम ने शनिवार रात अक्षरधाम सेतु से गिरफ्तार किया। वह पहले से तय किए स्थान पर हथियार पहुंचाने राष्ट्रीय राजमार्ग-24 से जा रहा था।

विशेष सेल के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने कहा, “पूछताछ के दौरान सिंह ने कहा कि वह अपने एक सहयोगी को पिस्तौल पहुंचाने आया था।”

उन्होंने कहा कि वह पहले भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में हथियारों की आपूर्ति के लिए आ चुका है। पुलिस दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र और मध्य प्रदेश में उसके साथियों की तलाश में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493