दिल्ली में हर्षोल्लास से मनाई गई बकरीद

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मुसलमान समुदाय के लोगों ने मंगलवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया।

ऐतिहासिक जामा मस्जिद, फतेहपुरी तथा शाही ईदगाह सहित राजधानी के विभिन्न मस्जिदों में हजारों लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी। इन मस्जिदों में सुबह 7.30 बजे विशेष नमाज अदा की गई।

अन्य समुदाय के लोगों ने अपने मुसलमान भाइयों को ईद-उल-अजहा की बधाई दी।

नमाज के बाद बकरे व भेड़ों की कुर्बानी दी गई।

जामा मस्जिद के सैयद अहमद बुखारी ने आईएएनएस से कहा, “हमारे देश का राष्ट्रीय एकता का जो विशिष्ट गुण है, वह आज देखने को मिला, जब हिंदू समुदाय के कई लोगों ने अपने मुसलमान भाइयों को इस पर्व की बधाई दी।”

उन्होंने कहा कि विभिन्न समुदाय के लोगों द्वारा अन्य धर्म के लोगों को बधाई देना यह दर्शाता है कि भाईचारे में कोई कमी नहीं आई है और यह जारी रहेगा।

इमाम ने कहा, “यही भाईचार है, जो हमारे देश को आगे ले जाएगा। कुछ कट्टरवादी तत्व हैं, लेकिन उनकी तादाद बेहद कम हैं। वे हमारे भाईचारे के नुकसान नहीं पहुंचा सकते।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493