दिल्ली में हल्की धुंध भरी सुबह

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह हल्की धुंध रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह में हल्की धुंध थी। हालांकि, दिन में आसमान साफ रहेगा। धूप खिलेगी रहेगी।”

अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 97 प्रतिशत आद्र्रता थी।

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493