दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को आंशिक रूप से बदली छाएगी। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ फुहारें पड़ने की संभावना जताई है।

राजधानी में सुबह धूप भरी है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 66 फीसदी आद्र्रता थी।

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 27.2 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493