नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली में शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे और राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई।
अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के हिसाब से तीन डिग्री अधिक रहा।
मौसम विभाग के अधिकारी ने रविवार के मौसम के बारे में भविष्यवाणी करते हुए कहा, “दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम तक हल्की बारिश भी हो सकती है।”
रविवार का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रह सकता है।
वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो औसत से 7 डिग्री ज्यादा है। जबकि न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री रिकार्ड किया गया जो औसत से 5 डिग्री ज्यादा है।
dharmpath.com dharmpath