दिल्ली में 19 मध्य एशियाई महिलाएं, एक नाबालिग हिरासत में

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। मध्य एशियाई देशों की 19 महिलाओं और एक नाबालिग को दक्षिण दिल्ली से सोमवार को हिरासत में ले लिया गया। इस सभी के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं हैं और ये अवैध रूप से यहां रह रहे थे।

पुलिस ने कहा कि विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने वसंत कुंज और मालवीय नगर इलाकों में स्थित अतिथिगृहों और होटलों में सुबह लगभग आठ बजे तलाशी ली।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने आईएएनएस से कहा, “पकड़े गए लोग भारत में बगैर समुचित यात्रा दस्तावेज के प्रवेश किए थे और आगे की कार्रवाई के लिए सभी को एफआरआरओ के अधिकारियों को सौप दिया गया है।”

बिस्वाल ने कहा, “जिन स्थानों पर ये विदेशी नागरिक बगैर वैध दस्तावेजों के ठहरे हुए थे, उन परिसरों के मालिकों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493