नई राजधानी, 30 जुलाई (आईएएनएस)। विभिन्न आपराधिक वारदातों में शामिल दो लोगों को यहां गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
आरोपियों की पहचान अजीत उर्फ पिंटू (25) तथा राहुल (22) के रूप में हुई है और दोनों दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके के निवासी हैं। यह गिरफ्तारी 28 जुलाई को अपराध शाखा ने की।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) रवींद्र यादव ने कहा कि सुल्तानपुरी इलाके में चोरी का मोबाइल बेचते वक्त उन्हें गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने पुलिस को बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहनेवाले अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वे रात में बस अड्डों पर यात्रियों को लूटते थे।
उन्होंने कहा, “पूछताछ के बाद दिल्ली के विभिन्न इलाकों में लूट के आठ मामलों में उनकी संलिप्तता सामने आई है।”
dharmpath.com dharmpath