नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के आजाद मार्केट में तीन मंजिला इमारत ढहने से मलबे में कम से कम दो लोगों के फंसे होने की आशंका है।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि शाम लगभग 4.15 बजे अग्नि नियंत्रण कक्ष को इमारत ढहने के बारे में सूचना मिली और उसके बाद छह दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं।
अधिकारी ने बताया कि मलबे में दो-तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है और तलाशी और बचाव अभियान जारी है।
dharmpath.com dharmpath