दिल्ली में 3 मंजिला इमारत में आग, 2 मासूम जिंदा जले

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। पश्चिमी दिल्ली की एक तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में दो बच्चे जिंदा जल गए।

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। पश्चिमी दिल्ली की एक तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में दो बच्चे जिंदा जल गए।

दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसार, पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर की एक तीन मंजिला इमारत में शुक्रवार रात करीब 10.14 बजे आग लग गई।

अधिकारी ने कहा, “दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इमारत में दो बच्चे आकांशा (8) और उसका बड़ा भाई सार्टन (10) मृत अवस्था में पाए गए।”

उन्होंने कहा, “एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। आग पहली मंजिल से दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। हादसे के दौरान घर के सदस्य सो रहे थे।”

घर के मलिक अनुराग गर्ग हादसे के समय एक शादी में गए हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493