दिल्ली में 45 लाख रुपये का गांजा बरामद

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस ने एक 35 वर्षीय युवक के पास से 72.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि दक्षिणी दिल्ली में गिरफ्तार किए गए सख्श के पास से बरामद गांजे की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 45 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के फरु खाबाद निवासी जहूर खान के रूप में हुई है। उसे गुरुवार को सरिता विहार के कालिंदी कुंज इलाके से गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंधावा ने कहा, “गांजा एक ट्रक में भरा हुआ था।”

जहूर ओडिशा से चमन खान नाम के एक व्यक्ति के लिए गांजा दिल्ली लाता था।

रंधावा ने कहा, “चमन दिल्ली और एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के नशीले पदार्थ के स्थानीय विक्रेताओं को गांजा उपलब्ध कराता था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493