दिल्ली में 6.5 करोड़ की कोकीन के साथ विदेशी गिरफ्तार (लीड-2)

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। पेरू के एक 64 वर्षीय नागरिक को अपने सामान में 1.3 किलोग्राम कोकीन छिपाकर लाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस कोकीन की कीमत 6.5 करोड़ रुपये है।

पेरू निवासी अरमांडो रेयेस (64) को सोमवार को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। वह यहां एमिरेट्स की एक उड़ान से ब्राजील स्थित साओ पाउलो से दुबई होते हुए पहुंचा था।

पुलिस ने कहा कि इस मादक पदार्थ को प्लास्टिक की चार परतों में लपेटकर सिल्वर फॉइल में ट्रॉली बैग के छेद में छिपाया गया था, ताकि यह एक्स-रे की पकड़ में न आए।

रेयेस ने पुलिस को बताया कि यह बैग उसे साओ पाउलो में किसी जुआन नाम के शख्स ने दिया था। उसे कोकीन की यह खेप दिल्ली में अली नाम के एक व्यक्ति को सौंपनी थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “आरोपी को जुआन ने 1000 डॉलर दिए थे और उससे कहा था कि बाकी के 500 डॉलर उसे साओ पाउलो वापस लौटने के बाद मिलेंगे।”

पुलिस ने पूर्व में जब्त कोकीन की कीमत गलती से 65 करोड़ रुपये बताई थी। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र यादव ने बाद में हालांकि बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस कोकीन की कीमत 6.5 करोड़ रुपये है।

रवींद्र ने संवाददाताओं को बताया, “जब्त कोकीन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 65 करोड़ रुपये नहीं, बल्कि 6.5 करोड़ रुपये है।”

इस गिरफ्तारी के साथ ही दिल्ली पुलिस ब्राजील से दिल्ली में कोकीन की आपूर्ति और मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है।

रवींद्र ने कहा, “दिल्ली पुलिस के इतिहास में शुद्ध कोकीन इतनी बड़ी खेप को जब्त करने का यह पहला मामला है। साओ पाउलो से दिल्ली के मार्ग की पहचान बेहर आकर्षक मार्ग के रूप में की गई है, जिसका इस्तेमाल मादक पदार्थो के तस्करों द्वारा किया जा रहा था।”

पुलिस ने कहा कि रेयेस तीन बार भारत आ चुका है। वह 2014 के मई, जुलाई और अक्टूबर में भारत आया था।

रवींद्र ने कहा, “दक्षिणी अमेरिका से संचालित किए जा रहे मादक पदार्थो की तस्करी के सिंडीकेट से संबंध में उससे पूछताछ की जा चुकी है। अफ्रीका, यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका में इस गिरोह के तार फैले हुए हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि इस खेप को लेने वाले की गिरफ्तारी की के लिए भी एक अभियान शुरू कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493