दिल्ली में 6,800 से अधिक दवा दुकानें बंद

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) की ओर से आहूत दवा दुकानों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में 6,800 से अधिक दवा दुकानें बंद हैं।

एआईओसीडी के अध्यक्ष जे.एस.शिंदे ने आईएएनएस से कहा, “हमारी हड़ताल सफल रही। देशभर में90 फीसदी से अधिक दवा दुकानें आज (बुधवार) बंद हैं। मरीजों को कोई तकलीफ न हो, इसके लिए हमने 10 फीसदी दवा दुकानों को खुला रखने की मंजूरी दी है। दिल्ली में भी 6,800 से अधिक दवा दुकानें बंद हैं।”

संगठन के मुताबिक, दिल्ली में लगभग 7,000 दवा की दुकानें हैं।

संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार एक सप्ताह के अंदर मामले को सुलझाने में नाकाम रहती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

उन्होंने कहा कि संगठन ने ई-फार्मेसी कंपनियों द्वारा अवैध रूप से दवा बेचने के मामले पर भी स्वास्थ्य मंत्रालय से बातचीत का प्रयास किया है।

शिंदे ने कहा, “अपनी मांगों के जरिये हम ई-फार्मेसी कंपनियों द्वारा नकली दवाओं की बिक्री भी रोकना चाहते हैं, जिसके बारे में उपभोक्ताओं को पता नहीं होता।”

ऑनलाइन दवा विक्रेता कंपनी शॉप पाइरेट की सह संस्थापक कुलप्रीत कौर ने कहा, “प्रौद्योगिकी के माध्यम से ग्राहकों को सुविधा प्रदान करने में कोई हर्ज नहीं है।”

उन्होंने कहा, “किसी भी सामाजिक मुद्दे से बचने के लिए हमें व्यापक कानून व प्रक्रिया की जरूरत है। ई-कॉमर्स ने सभी को अवसर प्रदान करने में भूमिका निभाई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493