नई दिल्ली, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में 43 वर्षीय एक व्यक्ति को आठ किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 40 लाख रुपये आकी गई है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक खुफिया जानकारी पर पुलिस ने गुरुवार को सिविल लाइंस के निकट एक इलाके में छापा मारकर अमित भटनागर को गिरफ्तार किया।
संयुक्त पुलिस आयुक्त रवींद्र यादव ने कहा कि आरोपी दिल्ली के राजौरा गार्डन का रहने वाला है और अब नेपाल में रह रहा था। उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
उन्होंने कहा कि भटनागर नेपाल में शुरू में ऑटो स्पेयर बेचने का काम करता था, जिसके बाद वह मादक पदार्थो के तस्कर बीर बहादुर से मिला और इस धंधे में आ गया।
dharmpath.com dharmpath