दिल्ली में 9 साल के बच्चे से स्कूल बस में छेड़छाड़ (लीड-1)

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। एक निजी स्कूल की कक्षा-4 में पढ़ने वाले नौ साल के छात्र के साथ स्कूल बस में छात्रों द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पोस्को) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने कहा कि यह घटना दिल्ली के विवेक विहार इलाके में हुई।

पीड़ित बच्चे का कहना है कि तीन छात्रों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। वे कक्षा-7, कक्षा-8 और कक्षा-10 के छात्र हैं।

पीड़ित ने कहा कि 27 जुलाई, 30 जुलाई और एक अगस्त को स्कूल बस में घर जाने के दौरान सीनियर छात्रों ने उसे गलत तरीके से छुआ और परेशान किया।

सूर्या ने कहा कि आरोपी छात्र बच्चे को बस की सबसे पीछे की सीट पर लेकर जाते थे और उसके गुप्तांगों को छूने की कोशिश करते थे।

इस व्यवहार से सदमे में आए बच्चे ने स्वयं को अपने कमरे में बंद कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि सोमवार शाम को पीड़ित बच्चे ने अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया। इस मामले में जांच जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493