नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड में रिचार्ज कराई गई धनराशि एक अप्रैल से रिफंड नहीं होगी।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बयान जारी कर कहा कि ऐसा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दिशानिर्देशों के अनुरूप किया गया है।
बयान के मुताबिक, एक अप्रैल के बाद बेचे गए स्मार्ट कार्ड और पहले से प्रचलन में आए कार्ड के पैसे वापस नहीं दिए जाएंगे।
बयान के मुताबिक, कार्डधारकों को एक मार्च से 31 मार्च तक की अवधि दी जाएगी जिसमें इच्छुक यात्री मेट्रो स्टेशन से स्मार्ट कार्ड के लिए रिफंड ले सकते हैं।
डीएमआरसी का कहना है कि दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को एक अप्रैल के बाद से जरूरी कटौती के बाद सिर्फ सिक्योरिटी डिपॉजिट धनराशि ही वापस दी जाएगी।
गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो कार्डधारकों को उनकी प्रत्येक यात्रा पर 10 फीसदी की छूट मिलती है।
dharmpath.com dharmpath