दिल्ली मेट्रो ट्रैक पर गिरा पक्षी, बचाया गया

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। एक पक्षी के ट्रैक पर गिर जाने के कारण दिल्ली मेट्रो के मजेंटा लाइन की सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित रहीं। पक्षी अब सुरक्षित है। एक अधिकारी ने यह जानकारी गुरुवार को दी।

गैर लाभकारी संस्था वाइल्ड लाइफ एसओएस ने एक बयान में कहा कि बुधवार की रात बोटैनिकल गार्डन और ओखला बर्ड सैंक्चुअरी (पक्षी विहार) मेट्रो स्टेशनों के बीच एक काला चील मेट्रो ट्रैक पर आ गिरा। वह मौत के बिलकुल करीब था, लेकिन उसे बचा लिया गया। वह थका-मांदा था और उसके शरीर में पानी की कमी पाई गई।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना रात लगभग नौ बजे हुई। इस कारण जनकपुरी पश्चिम और बोटैनिकल गार्डन के बीच मेट्रो सेवा लगभग 30 मिनट बाधित रही।

डीएमआरसी के ट्रेन संचालक ने जब ट्रैक पर पक्षी को फंसा देखा तो उसने ट्रेन रोक दी और कार्यालय को सूचना दी। कार्यालय की ओर से एनजीओ वाइल्ड लाइफ एसओएस को सूचना दी गई। बचाव टीम ने फौरन पहुंचकर पक्षी को बचाया।

एनजीओ की ओर से बताया गया कि पक्षी को कुछ घंटे निगरानी में रखा गया और हालत सामान्य होने के बाद उसे प्राकृतिक वातावरण में ले जाकर मुक्त कर दिया गया। चेतावनी दी गई है कि आने वाले महीनों में गर्मी के कारण बीमार होकर और भी कई पक्षी इस तरह गिर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493