नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो सोमवार को किराया वृद्धि पर घोषणा करेगी। इस संबंध में बैठक जारी है।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दिल्ली मेट्रो के किराये में वृद्धि पर निर्णय के लिए निदेशक मंडल की बैठक हो रही है।”
उन्होंने कहा, “शाम तक किराया वृद्धि की घोषणा की जाएगी।”
उन्होंने किराया वृद्धि को लेकर मीडिया की खबरों को ‘अटकलें’ बताया।
dharmpath.com dharmpath