दिल्ली मेट्रो 258 नए कोच जोड़ेगी

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो येलो, ब्लू और रेड लाइनों पर जल्द ही 258 नए कोच जोड़ेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

डीएमआरसी इन कोचों से 14 नई 8 कोच वाली ट्रेनों को येलो लाइन पर उतारेगी, जो हु़डा सिटी सेंटर से जहांगीरपुरी को जोड़ती है। वहीं, ब्लू लाइन पर तीन नई ट्रेनें उतारी जाएंगी जो द्वारका सेक्टर 21 को नोएडा सिटी सेंटर/वैशाली से जोड़ती है।

इन लाइनों पर यात्री क्षमता में बढ़ोतरी के लिए दिल्ली मेट्रो ने 258 नए कोचों का ऑर्डर दिया है। इनमें से 162 कोच बॉमबारडियर से और 96 कोच भारत अर्थ मूवर्स लि. (बीइएमएल) से खरीदे जाएंगे।

मेट्रो की ब्लू लाइन पर यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन से 6 कोच की ट्रेन में शुक्रवार को दो नए कोच जोड़ दिए गए। सभी 258 नए कोच की डिलीवरी 2017 के अंत तक होगी।

दिल्ली मेट्रो अपने 6 कॉरिडोर पर कुल 227 ट्रेन चलाती है, जिनमें रोजाना 27 लाख यात्री सफर करते हैं। इनमें से तीन लाइनों येलो, ब्लू और रेड पर 20 लाख यात्री सफर करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493