दिल्ली मैराथन का पहला संस्करण 28 फरवरी को

नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस नई दिल्ली मैराथन के पहले संस्करण का आयोजन 28 फरवरी को किया जाएगा।

राष्ट्रीय राजधानी में पहली बार आयोजित हो रहे फुल मैराथन के लिए आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस को टाइटिल स्पांसर चुना गया है।

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली इस आयोजन का चेहरा होंगे। इसमें 15 हजार से अधिक धावकों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

दिल्ली की सड़कों पर होने वाली इस 42.195 किलोमीटर की दौड़ को तीन भागों में विभाजित किया गया है। इसमें फुल मैराथन, 21 किलोमीटर का हाफ मैराथन और 5000 मीटर का स्वच्छ भारत दौड़ शामिल हैं।

इस आयोजन के लिए इलीट व आयु वर्गो हेतु 35 लाख रुपये का पुरस्कार रखा गया है। इलीट इवेंट में सिर्फ भारतीय नागरिक ही हिस्सा ले सकेंगे।

एडिडास इस इवेंट का रनिंग पाटर्नर है। इस आयोजन को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की मान्यता प्राप्त होगी और इसे एक ओलम्पिक क्वालीफायर के तौर पर देखा जाएगा।

इस आयोजन के लिए पंजीकरण न्यूदिल्लीमैराथन डॉट कॉम पर किया जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493