नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। यमुना में स्नान कर रहे दो युवक रविवार को यहां डूब गए।
पुलिस के मुताबिक, दोनों की पहचान अमन और प्रिंस के रूप में की गई है और उनकी उम्र 17 से 20 वर्ष के बीच है। वे रविवार अपराह्न वजीराबाद इलाके में नदी में स्नान कर रहे थे।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “स्नान करने के दौरान दोनों गहरे पानी में फिसल गए, जिसके चलते उन्होंने स्थानीय लोगों से मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।”
अधिकारी ने कहा, “हमें 3.35 के आसपास सूचना मिली कि दो युवक यमुना में डुब गए हैं।”
पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने आईएएनएस को बताया कि दोनों उत्तरी दिल्ली के जगतपुर गांव के रहने वाले थे और उनके शव बरामद करने की कोशिश की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath