दिल्ली : रात में चल सकती है तेज हवा

नई दिल्ली, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार की सुबह सर्द रही। यहां रात में तेज हवा चल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, “आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। रात के वक्त कुछ इलाकों में तेज हवा चलने का अनुमान है।”

मौसम विभाग के अनुसार, यहां सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 98 प्रतिशत दर्ज की गई।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से इतना ही अधिक 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493