नई दिल्ली-रेलवे स्टेशन पर शनिवार, 15 फरवरी देर रात मची भगदड़ मची. स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14-15 पर हुई भगदड़ में कई लोगों की मौत और घायल होने की खबर है. यह घटना नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उस समय हुई, जब अचानक प्रयागराज जाने वाली दो ट्रेनों के रद्द होने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी. बताया जा रहा है कि प्लेटफार्म नंबर 14 और 15 जो एक साथ हैं, उनके बीच अचानक भारी भीड़ पहुंच गई. इसी बीच दो ट्रेन कैंसिल होने की अफवाह लोगों में तेजी से फैल गई और भगदड़ जैसी स्थिति मच गई. इसके बाद रेलवे ने स्थिति पर नियंत्रण के लिए और प्लेटफॉर्म पर मौजूद भीड़ को प्रयागराज रवाना करने के लिए चार विशेष ट्रेनों की त्वरित व्यवस्था की. दिल्ली पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा.
dharmpath.com dharmpath