दिल्ली : लिफ्ट में फंसकर मैकेनिक की मौत

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। पश्चिमी दिल्ली के नरेला में एक खराब लिफ्ट की मरम्मत के दौरान 27 वर्षीय मैकेनिक की मौत हो गई।

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। पश्चिमी दिल्ली के नरेला में एक खराब लिफ्ट की मरम्मत के दौरान 27 वर्षीय मैकेनिक की मौत हो गई।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि मैकेनिक जान मोहम्मद खराब लिफ्ट की मरम्मत के दौरान उसमें फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस उपायुक्त ऋषि पाल ने आईएएनएस को बताया, “मोहम्मद, एम/सत्यम प्लास्टिक नामक कारखाने की तीसरी मंजिल पर लिफ्ट में मृत मिला। लिफ्ट खराब थी और मैकेनिक जब उसके मैनुअल दरवाजे को बंद कर रहा था, तो वह अचानक चलने लगी, जिसमें फंसकर उसकी मौत हो गई।”

पाल ने कहा कि इस मामले में कारखाने के मालिक एम. राज से पूछताछ की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493