नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष बंदना कुमारी ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने स्वीकार कर लिया।
एक अधिकारी ने कहा, “इसके साथ ही शनिवार दोपहर बाद से दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष का पद खाली हो गया है।”
सरकारी सूत्रों ने कहा कि बंदना कुमारी ने अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शालीमार बाग से निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी(आप) के उम्मीदवार की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दिया है।
dharmpath.com dharmpath