दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू

नई दिल्ली, 11 फरवरी – दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मंगलवार को वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सीटों के लिए आठ फरवरी को मतदान हुए थे। सुबह 8 बजे शुरू हुई 70 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शहर के 21 स्थानों पर हो रही है।

पोस्टल बैलेट पहले गिने जाएंगे जिसके बाद वोटिंग मशीनों में डाले गए वोटों की गिनती होगी।

शुरुआती रुझान दिल्ली कैंटोनमेंट, बल्लीमारान और बुराड़ी से आए हैं जहां डाक मतपत्रों की संख्या कम है। दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) बल्लीमारान सीट पर आगे चल रही है।

मंगलवार के नतीजों के बाद जिन लोगों के भाग्य का फैसला होगा, उनमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं, जो अपने तीसरे कार्यकाल की बाट जोह रहे हैं।

कुल 672 उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाई है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493