दिल्ली विधानसभा में आप सरकार का पहला बजट

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार गुरुवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2015-16 का बजट पेश करेगी।

उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया आप सरकार का पहला बजट पेश करेंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसके लिए ट्विटर के जरिये सिसोदिया को शुभकामनाएं दी।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “मनीष गुरुवार को पहला बजट पेश करने जा रहे हैं। मुझे भरोसा है कि वह आम आदमी की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।”

दिल्ली विधानसभा में 23 जून को बजट सत्र की शुरुआत हुई और 30 जून को इसका समापन हो जाएगा।

सिसोदिया ने ट्वीट किया, “आज के बजट में दिल्ली की जनता की आशा, सपना तथा बदलाव की चाहत नजर आएगी।”

केजरीवाल और सिसोदिया बजट पेश होने के बाद शाम में संवाददाता सम्मेलन करेंगे।

आप सरकार ने 2015-16 का बजट पेश करने के लिए आम लोगों की राय ली, ताकि वित्तीय आवंटन उनकी जरूरतों के अनुसार हो सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493