दिल्ली : व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, बेटा घायल

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली में स्विफ्ट कार में सवार अज्ञात लोगों ने एक 45 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी और उनके किशोर बेटे को जख्मी कर दिया। घटना में तीन राहगीर भी घायल हुए हैं।

पुलिस उपायुक्त अजित कुमार ने आईएएनएस को बताया, “भजनपुरा इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने कैलाश गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी।”

घटना पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक मजार के पास सुबह करीब 8.15 बजे की है।

घटना के समय हर्ष विहार निवासी कैलाश अपने बेटे (16) के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, “गोलीबारी की इस घटना में उनका बेटा घायल हुआ है। साथ ही दो अन्य राहगीर भी घायल हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति को हमलावरों की कार ने टक्कर मार दी।”

पुलिस ने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। उनकी पहचान बनवारी लाल, राम लखन और जावेद के रूप में की गई है।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, “हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हम हर कोण से मामले की जांच कर रहे हैं।”

पुलिस हमलावर की कार की शिनाख्त के लिए इलाके के एक सीसीटीवी फुटेज की भी छानबीन कर रही है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर आईएएनएस से कहा, “प्रथमदृष्टया यह निजी रंजिश का मामला लग रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493