नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी स्थित आजाद भवन आईसीसीआर आईपी स्टेट में कात्यायनी बालिका आश्रम की असहाय बालिकओं को सशक्त करने के उद्धेश्य से म्यूजिकल संध्या का आयोजन किया गया। यह आयोजन चित्रा एवं धैर्य फाउंडेशन की ओर से किया गया।
इस कार्यक्रम में पॉप दिवा शिबानी कश्यप ने लाइव परफॉरमेंस की व बॉलीवुड फैशन डिजाइनर रोजा आहलूवालिया सहित तमाम इंटरनेशनल मॉडल ने रैंप पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। साथ ही इस मौके पर गायक जयदेव शर्मा और बॉलीवुड डिजाइनर रोजी अहलूवालिया के जीवन संघर्ष की प्रेरक कहानी को भी लांच किया गया।
आयोजन का मकसद कात्यायनी बालिका आश्रम की सभी असहाय बालिकाओं को सबल बनाने व महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना था। इसके साथ ही फैशन शो का भी आयोजन किया गया। साथ ही बालिकाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया।
इस मौके पर वेनेजुएला के राजदूत ऑगस्टो मोंटेली और मैक्सिको के राजदूत एम.एस. मेल्बा अतिथि के रूप में मौजूद थे। साथ ही फैशन जगत के 500 से अधिक गणमान्य मौजूद थे।
इस मौके पर मैक्सिको की राजदूत एम.एस. मेल्बा ने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहन के तौर पर अवार्ड से भी सम्मानित किया। इन महिलाओं में डॉ. सुशी सिंह, गुंजन गौड़, रिचा अरोड़ा, मिनू तिवारी, शिखा शर्मा सहित दर्जन भर महिलाएं शामिल हैं।
इस मौके पर चित्रा एवं धैर्य फाउंडेशन की तरफ से चारु दास ने बताया, “ऐसे कार्यक्रम करते रहने से इन बालिकाओं में भी कुछ करने का दम आएगा और आगे चलकर ये सभी बालिकाएं अपनी अपनी मंजिलें प्राप्त करने में सफल होंगी।”
dharmpath.com dharmpath