नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने संपत्ति विवाद में अपने 55 साल के पिता की हत्या व मां को घायल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दिगंबर सिंह ने रविवार की रात अपने पिता नाहर सिंह को गोली मार दी और अपनी मां सुमन को घायल कर दिया। उसका देशबंधु गुप्ता नगर में सैनिक इन्क्लेव पार्ट-3 की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। नाहर पूर्व सीआरपीएफ कर्मी थे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “नाहर सिंह को सीने में गोली लगने के बाद राव तुला राम अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी की हालत अभी भी गंभीर है।”
अधिकारी ने कहा कि मौके से पांच खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। दिगंबर सिंह को बाद में गिरफ्तार किया गया।
dharmpath.com dharmpath