नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली में बुधवार को एक तेज रफ्तार एसयूवी कार ने ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि घटना देर रात करीब दो बजे की है, जब एसयूवी ने लाडो सराय में लाल बत्ती को पार करने का प्रयास किया था।
हादसे में चंदन झा नाम के शख्स की मौके पर ही मौत हो गई।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “छह लोग ऑटे में सवार होकर छत्तरपुर में एक समारोह से मध्य दिल्ली के बलजीत नगर अपने घर वापस लौट रहे थे। ये सभी वेटर का काम करते थे।”
उन्होंने कहा, “जह वे लाडो सराय पहुंचे तभी लाल बत्ती पार करने के प्रयास में एक एसयूवी ने ऑटों में टक्कर मार दी। गाड़ी के चालक को गिरफ्तार करने के लिए उसकी तलाश की जा रही है।”
घायलों को एम्स के ट्रामा सेंटर और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath